पवन सिंह के गाने 'ले लो पुदीना' पर फैंस ने बरसाया प्यार, मिले 359M व्यूज

By: Pinki Sun, 05 June 2022 10:55:04

पवन सिंह के  गाने 'ले लो पुदीना' पर फैंस ने बरसाया प्यार, मिले 359M व्यूज

भोजपुरी सिनेमा के पावरस्टार पवन सिंह (Pawan Singh) के गाने 'ले लो पुदीना' (Le Lo Pudina) ने नया रिकॉर्ड बना डाला है। इस गाने को यूट्यूब पर 359 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। भोजपुरी सॉन्ग 'ले लो पुदीना' में पवन सिंह अपनी गर्लफ्रेंड के घर के बाहर पुदिना बेचते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में लुंगी-बनियान पहने पवन सिंह अपने प्यार को पाने के लिये बेताब दिखाई दे रहे हैं। गाने में पवन सिंह की एक्टिंग और एक्सप्रेशन देखने लायक हैं। म्यूजिक वीडियो में उनके साथ माही श्रीवस्तव नजर आ रही हैं। हांलाकि, गाने में माही श्रीवस्तव ज्यादा देर के लिये नजर नहीं आईं। पर हां जितनी देर भी स्क्रीन पर रहीं अच्छा काम किया।

'ले लो पुदीना' सुपरहिट सॉन्ग को पवन सिंह ने अनुपमा यादव संग मिल कर गाया है। लिरिक्स कुंदन पांडेय और अर्जुन अकेला ने दिये हैं। हाल ही में पवन सिंह और स्मृति सिन्हा स्टारर सॉन्ग 'साड़ी से ताड़ी' (Saree Se Tadi) भी रिलीज हुआ था, जो रिलीज होते ही इंटरनेट पर छा गया था। वहीं 'ले लो पुदीना' को मिले रिकॉर्डतोड़ व्यूज पवन सिंह के स्टारडम और टैलेंट का सबूत हैं।

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए बॉलीवुड, टीवी और मनोरंजन से जुड़ी News in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com